बिहार बोर्ड ने आज शनिवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है. साइंस स्ट्रीम से सिवान के मृत्युंजय कुमार 96.2 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बने. कॉमर्स स्ट्रीम से शेखपुरा की प्रिया कुमारी 95.6% लाकर राज्य में टॉप किया, आर्टस में तुषार कुमार 482 अंक से स्टेट टॉपर बने.
बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार का रिजल्ट बेहतर हुआ है. कुल 87.21% परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं. जिसमें से विज्ञान 87.8%, कॉमर्स में 94.88% और आर्ट्स में 86.15% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस बार राज्य में 1304352 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में उपस्थित हुए. जिसमें से छात्राओं की कुल संख्या 626431 और छात्रों की संख्या 677921 है.
टॉपर्स को दिया जाएगा पुरस्कार
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा. यह सम्मान डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर दिया जाएगा. रैंक 1 के तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल दिया जाएगा. वहीं रैंक 2 के दूसरे टॉपर्स को 75,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल का इनाम दिया जाएगा. रैंक 3 के तीसरे टॉपर्स को 50,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल मिलेगा. इतना ही नहीं, रैंक 4 और 5 के टॉपर्स को 15,000 रुपये और एक लैपटॉप दिया जाएगा.
साइंस के टॉप 5 की लिस्ट..
रैंक | नाम | नंबर | प्रतिशत | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | मृत्युंजय कुमार | 481 | 96.20% | सीवान |
2 | सिमरन गुप्ता | 477 | 95.40% | सारण |
2 | वरुण कुमार | 477 | 95.40% | सीतामढ़ी |
3 | प्रिंस कुमार | 476 | 95.20% | गोपालगंज |
4 | आकृति कुमारी | 475 | 95.00% | सीवान |
4 | राजा कुमार | 475 | 95.00% | लखीसराय |