राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया. 2028 तक के लिए यह कृषि रोड मैप होगा और इस पर बिहार सरकार 162000 करोड़ की राशि खर्च करेगी. राष्ट्रपति बापू सभागार से 1 बजे करीब राज भवन लौट आएंगी. राष्ट्रपति आज ही गुरुद्वारा भी जाएंगी और शाम में फिर राज्यपाल की ओर से राजभवन में भोज का भी आयोजन है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के मंत्री विरोधी दल के नेता भी शामिल होंगे. 20 अक्टूबर को गया जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात में राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होगीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जाएंगे. 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति के साथ पटना एम्स भी जाएंगे. 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति गया सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर उन्हें विदाई दे देंगे. राष्ट्रपति गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया नहीं जा रहे हैं.