फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज शहर में आगामी 5 अप्रैल को निकलने वाली ऐतिहासिक विशाल रथयात्रा की तैयारी जोरो पर है। पूरा शहर भगवा ध्वज से पट गया है। रथ यात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 5 अप्रैल को शहर जय श्री राम के उदघोष से गूंजेगा। वहीं रथ यात्रा भगवान राम की बनी विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
समिति के सदस्यों ने बताया की ये रथ यात्रा स्थानीय धर्मशाला चौक परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगा।शोभायात्रा को लेकर खास कर युवाओं में जश्न का माहौल है। पूरे शहर को भगवा ध्वज लगाने की तैयारी जोर शोर से चल रहा है।
धर्मशाला चौक स्तिथ कार्यालय में समिति के कार्यकर्ताओं सहित छोटे बच्चे भी दिलो जान से झंडा की तैयारी में लगे हुये है। अपने नन्हे मुन्ने हाथों से भगवा पताका को बाँस की पट्टी में थोक रहे है। ऐसा उत्साह और जज्बा उनलोगों में है कि खाना पीना भी छोड़ दिये है।
समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में घूम घूम कर लोगो से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दे रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार