IND vs NZ CT Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महा मुकाबला आज खाला जाने वाला है. यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इसे लेकर पूरे देश समेत दुनियाभर में जोश व उत्साह का माहौल है. भारतीय फैंस जगह-जगह हवन और पूजा कर अपने फैवरेट क्रिकेटर्स और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या तक हर किसी की फोटों लेकर फैंस जीत की कामना कर रहे हैं.
#WATCH | #ICCChampionsTrophy | लखनऊ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोगों ने हवन किया।#INDvsNZ pic.twitter.com/WvUhXYTu9W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय टीम के समर्थकों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने के लिए हवन किया. इस दौरान सभी लोग तस्वीरें पकड़ें हवन में आहूति देते नजर आए.
#WATCH | #ICCChampionsTrophy | मुंबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए शिवाजी पार्क गणेश मंदिर में पूजा की जा रही है। pic.twitter.com/mpFu7uCBw3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना का दौर जारी है.
#WATCH | #ICCChampionsTrophy | चंडीगढ़: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोगों ने हवन किया।#INDvsNZ pic.twitter.com/55YBfmi2Ae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
कई वीडियो और तस्वीरें चंडीगढ़ से भी सामने आ रही हैं, इनमें लोग तिरंगा हाथ में लिए खड़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अन्य फैंस भारत की जीत के लिए हवन की पवित्र अग्नि में आहुति देते नजर आ रहे हैं.
#WATCH | पटना, बिहार: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोगों ने हवन किया।#ICCChampionsTrophy pic.twitter.com/RXUXbUYBc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
इस बीच बिहार की राजधानी पटना में भी फैंस में भारत की जीत के लिए दीवानगी देखने को मिल रही है. जहां फाइनल में जीत के लिए लोगों ने हवन किया है.
बता दें कि 12 सालों के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के लिए उतर रही है. ऐसे में हर भारतीय फैन के दिल में जीत की आस है. देश और दुनिया में हर किसी की नजरें इस महामुकाबले पर ही हैं.