भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है. शपथ लेते ही रेखा गुप्ता ने इतिहास रच दिया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई है. आज का दिन बीडेपी के लिए काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. रामलीला मैदान में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई.
#WATCH रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/1mEkV7DjyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
#WATCH प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/exizmhp5XS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रुप में शपथ ली. इस अवसर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कैबिनेट सदस्य, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, सांसद और एनडीए के घटक दलों के नेता मौजूद हैं.
शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट
रेखा गुप्ता
प्रवेश वर्मा
आशीष सूद
मनजिंदर सिंह सिरसा
रविंदर सिंह इंद्राज
कपिल मिश्रा
पंकज सिंह