Sunday, May 18, 2025
No Result
View All Result
Bihar Pulse

Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Bihar Pulse
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Bihar Pulse
No Result
View All Result

Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home अंतर्राष्ट्रीय

Earthquake: भूकंप से हिला ताइवान, भारत के लेह में भी लगे झटके

दक्षिणी ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप से लोग दहल गए। ताइवान में आए भूकंप का असर भारत में भी दिखा। आधी रात लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिणी ताइवान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई। इससे तमाम घर और सड़कें ढह गईं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

Nikita Jaiswal by Nikita Jaiswal
Jan 21, 2025, 04:47 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

ताइपे: दक्षिणी ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप से लोग दहल गए। ताइवान में आए भूकंप का असर भारत में भी दिखा। आधी रात लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिणी ताइवान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई। इससे तमाम घर और सड़कें ढह गईं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

ताइपे टाइम्स की खबर में स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि कुल 26 लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्हें सुबह अस्पतालों में भेजा गया है। भूकंप का केंद्र चियाई काउंटी के दापू टाउनशिप के सिसिंग गांव में था। सिसिंग गांव में भारी क्षति हुई है। गांव में प्रवेश करने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि आठ लोग ताइनान और चियाई शहर की इमारतों के अंदर फंसे हुए थे। उन्हें बचा लिया गया है। ताइनान फायर ब्यूरो ने कहा कि नानसी जिले में एक मंजिला तमाम घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बचाए गए 11 निवासियों में से चार लोग घायल हो गए।

सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा, भूकंप का केंद्र चियाई काउंटी हॉल से 37.9 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 9.7 किमी की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता चियाई काउंटी में सबसे अधिक रही। पड़ोसी ताइनान के साथ काऊशुंग में भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। ताइनान के मेयर हुआंग वेई-चे ने क्षेत्र का दौराकर हालात का जायजा लिया। भूकंप के कारण आज स्कूलों में छुट्टी रद्द कर दी गई।

ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने भूकंप के बाद मध्य और दक्षिणी ताइवान में कई कारखानों से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया। दक्षिणी ताइवान साइंस पार्क ब्यूरो ने कहा कि भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर पार्क में उद्योगों को बंद कर दिया गया।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, रात 12:17 बजे आए इस भूकंप से ताइवान में ऊंची इमारतें हिलने लगीं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इस भूकंप की पुष्टि की है। इस भूकंप के झटके लद्दाख के लेह इलाके में भी महसूस किए गए। ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। भूकंप से ताइवान के स्टेट हाइवे पर बना झूवेई पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राजधानी ताइपे में भी झटके महसूस किए गए।

भारत में मंगलवार आधी रात लद्दाख के लेह क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र लेह से करीब 15 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। यहां से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। रात को आए भूकंप के बाद सुबह 11 बजे तक कई छोटे झटके महसूस किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: EarthquakeTaiwanTaiwan EarthquakeTop News
ShareTweetSendShare

RelatedNews

अमेरिका ने लगाई PAK को फटकार
Latest News

अमेरिका ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कहा- आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, इजराइली ड्रोनों से लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह
Latest News

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, इजराइली ड्रोनों से लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

पाकिस्तान PM भारत से लेगी बदला
Latest News

‘खून के हर एक बूंद का हिसाब लेंगे’, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक PM शाहबाज

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित
Latest News

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में मची खलबली, पंजाब की CM मरियम नवाज ने लगाई इमरजेंसी

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला
Latest News

भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, जानें दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रिया

Latest News

पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णिया कुमार को छोड़ा

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

भारत पाकिस्तान तनाव

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

एयर मार्शल AK भारती

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

बिहार में पकड़ा गया 10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी

10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, 9 साल पहले जेल से हुआ था फरार

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.