पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान साेमवार काे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर आयोजित चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. साथ ही चूड़ा-दही खाने के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे.
राज्यपाल ने यहां उपिस्थत पत्रकाराें काे मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि मकर संक्रांति हमारे देश का महत्वपूर्ण पर्व है. प्रार्थना है कि हमारे देश और प्रदेश के लिए आने वाला समय बहुत प्रगति लाए, उन्नति लाए, विकास लाए और खुशियां लाए. महाकुंभ में जाने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि मैं जा रहा हूं. बड़े संत ने मुझे महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया है. तीन दिनों के लिए वो कुंभ में जाएंगे. राज्यपाल ने विजय सिन्हा के आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे कलाकारों को राजभवन में भी आमंत्रित किया.
इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। विजय सिन्हा ने सबका स्वागत किया और अपने हाथों से सभी को चूड़ा-दही परोसा.
हिन्दुस्थान समाचार