Sunday, May 18, 2025
No Result
View All Result
Bihar Pulse

Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Bihar Pulse
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Bihar Pulse
No Result
View All Result

Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

CM नीतीश ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन पूर्वी चंपारण दी बड़ी सौगात, कई योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुगौली प्रखंड स्थित उतरी सुगांव पंचायत के वार्ड संख्या-8 में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।

Nikita Jaiswal by Nikita Jaiswal
Dec 25, 2024, 09:54 am GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुगौली प्रखंड स्थित उतरी सुगांव पंचायत के वार्ड संख्या-8 में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।

लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भवन के ग्राम कचहरी न्यायालय, मुखिया कक्ष, पंचायत सचिव कक्ष, डाकघर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काफी अच्छे ढंग से पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। हम चाहते हैं कि जून 2025 तक सभी पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण हो जाए। यह मेरा ही कॉन्सेप्ट है कि केंद्र और राज्य सरकार की तर्ज पर पंचायत सरकार का भी अपना भवन हो। हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके तहत अब तक 4 चुनाव संपन्न हो गये हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं जीतकर आई हैं।

नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के समीप स्थित जीविका भवन में होने वाली गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। प्रगति यात्रा के क्रम में आयोजित जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। जीविका दीदियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तथा उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति प्रसन्नता जाहिर की। संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने स्वयं सहायता समूह और राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रही सहूलियत के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। जीविका दीदियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के गठन से हम महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ही स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी दिया। उस समय की केंद्र सरकार ने इससे प्रभावित होकर आजीविका नाम रखा। जब हम केंद्र में मंत्री थे तो देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने का मौका मिला। उस समय हमने देखा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देश की महिलाएं काफी अच्छा काम कर रही हैं। उस समय बिहार में काफी कम स्वयं सहायता समूह थे। बिहार के लोगों ने जब 24 नवंबर, 2005 से हमें काम करने का मौका दिया तो हमने बिहार के विकास का काम प्रारंभ किया। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास किया। अब बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिनसे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के बरियारपुर-कचहरी चौक पथ में एलसी-159 पर 29.242 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ऊपरी पुल (आरओबी) सह पथ के संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आरओबी बन जाने से मोतिहारी शहर में लगने वाली जाम की समस्या दूर होगी। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्राम मजुराहा में धनौती नदी पर पुल निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने निर्मित होने वाले पुल के विषय में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पुल के निर्माण का काम यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। इसके बन जाने से सम्पर्कता बढ़ेगी और आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: CM Nirtish KumarEast ChamparanPragati YatraTop News
ShareTweetSendShare

RelatedNews

एयर मार्शल AK भारती
Latest News

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

CM नीतीश ने पूर्णिया में की अहम बैठक
Latest News

CM नीतीश ने पूर्णिया में की हाई लेवल मीटिंग, बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

वक्फ कानून के खिलाफ राजद कर रही तुष्टिकरण की राजनीति
Latest News

वक्फ के सहारे बिहार में तुष्टीकरण का खेल, जानिए RJD क्यों कर रही कानून का विरोध?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
Latest News

World Press Freedom Day 2025: क्यों महत्वपूर्ण है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? जानें इतिहास,उद्देश्य और महत्व

राजगीर विश्व शांति स्तूप
Latest News

राजगीर का विश्व शांति स्तूप: जापानी-भारतीय संस्कृती का अनोखा संगम, क्यों है ये पर्यटकों के लिए खास

Latest News

पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णिया कुमार को छोड़ा

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

भारत पाकिस्तान तनाव

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

एयर मार्शल AK भारती

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

बिहार में पकड़ा गया 10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी

10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, 9 साल पहले जेल से हुआ था फरार

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.