Saturday, May 17, 2025
No Result
View All Result
Bihar Pulse

Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल

Home राष्ट्रीय

प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री, त्रिवेणी संगम में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना कर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहे महाकुम्भ के सफल आयोजन की कामना की।

Nikita Jaiswal by Nikita Jaiswal
Dec 13, 2024, 03:10 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

महाकुम्भ नगर (प्रयागराज) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना कर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहे महाकुम्भ के सफल आयोजन की कामना की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी की आरती कर वैश्विक कल्याण का भी संकल्प लिया। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिवेणी में अक्षत, चंदन, रोली, पुष्प और वस्त्र भी अर्पित किए। इससे पूर्व मोदी ने प्रमुख साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री निषादराज क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पर पहुंचे। किला घाट पर फ्लोटिंग जेटी से होते हुए वो क्रूज पर सवार हुए। व्हाइट कुर्ता-पजामा, ब्लू जैकेट, मैरून कलर की शॉल पहने प्रधानमंत्री ने क्रूज पर सवार होने के बाद डेक पर खड़े होकर यमुना की लहरों को निहारा। यहां से वह घूम-घूमकर पूरे क्षेत्र का अवलोकन भी करते नजर आए। इसके बाद रिवर क्रूज पर विहार का भी आनंद उठाया। संगम नोज पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक बार फिर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने साधु-संतों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इस दौरान एक संत ने उन्हें मोतियों की माला भी भेंट की।

यहां से प्रधानमंत्री सीधे संगम नोज पर बने पंडाल में पहुंचे। यहां उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें आसन ग्रहण कराया। प्रधानमंत्री के अगल-बगल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी आसन ग्रहण किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मोदी ने पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने उनसे आचमन भी कराया। प्रधानमंत्री ने खड़े होकर त्रिवेणी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अक्षत, चंदन, रोली और पुष्पमाला के साथ ही त्रिवेणी में वस्त्र भी अर्पित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने संगम आरती भी की। अंत में मोदी ने विशेष रूप से सजाए गए प्रांगण में फोटोशूट भी कराया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार 

Tags: BJPDevelopment ProjectsMaha Kumbh 2025PM ModiPrayagrajSLIDER
ShareTweetSendShare

RelatedNews

पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णिया कुमार को छोड़ा
Latest News

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा
Latest News

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

भारत-पाकिस्तान तनाव
Latest News

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

बिहार में पकड़ा गया 10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी
राष्ट्रीय

10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, 9 साल पहले जेल से हुआ था फरार

यूपी डिफेंस कॉरिडोर
Latest News

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

Latest News

पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णिया कुमार को छोड़ा

भारत की सख्ती के बाद पाक ने BSF जवान को छोड़ा, DGMO की बैठक के बाद हुई रिहाई

भारत पाकिस्तान तनाव

Opinion: यह अल्पविराम है, युद्ध तो होगा ही!

एयर मार्शल AK भारती

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो और बिहार की शान एयर मार्शल AK भारती, जाने पूर्णिया की माटी से वायुसेना तक का सफर

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मात देना नामुमकिन’, प्रेस ब्रीफिंग में DGMO का बड़ा दावा

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

बिहार में पकड़ा गया 10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी

10 लाख का इनामी अलगाववादी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, 9 साल पहले जेल से हुआ था फरार

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Bihar-Pulse, 2024 - All Rights Reserved.