बिहार में लोकसभा चुनाव की 5 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है. इसमें अररिया, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और झंझारपुर शामिल है. वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है. इन सीटों पर 54 उम्मीदवार में से तीन महिला, 19 उम्मीदवार निर्दलीय और 21 विभिन्न दलों से हैं. 14 कैडिडेट बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं. बिहार की 5 सीटों पर सुबह 3 बजे तक 46.69% वोट डाले गए हैं. सबसे ज्यादा अररिया में वोट डाले गए हैं.
वोटिंग प्रतिशत
लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
---|---|
झंझारपुर | 42.94% |
सुपौल | 48.36% |
मधेपुरा | 46.59% |
अररिया | 48.98% |
खगड़िया | 46.65% |