बिहार के कटिहार लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है. कटिहार लोकसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से जुड़ी हुई है. फिलहाल यहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता दुलाल चंद गोस्वामी सांसद है. इन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शाह तारिक अनवर को हराया था. शाह तारिक अनवर यहां लगातार 4 बार सांसद रह चुके हैं. इस बार के चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कांटे की टक्कर की बात की जाए तो इस बार इंडी गठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार तारिक अनवर और एनडीए से जेडीयू के प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी के बीच होगी. बसपा समेत कई अन्य दलों ने अपना बसपा समेत कई अन्य दल भी अपना-अपना भाग्य इस बार आजमा रहे हैं.
कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है. यहां कांग्रेस 6 बार जितती आई है. इस सीट पर समाजवादियों का भी कब्जा रहा है. 1957 चुनाव में कांग्रेस से अवधेश कुमार, 1967 में सीताराम केसरी, 1980, 1984, 1996, 1998 में तारिक अनवर ही सांसद बनते आए. 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी ने तारिक अनवर को हराया था.
इस सीट की खास बात ये है कि यहां अल्पसंख्यक ज्यादा है. कटिहार लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा सीट आती हैं. जिसमें कटिहार में भाजपा के विधायक, कदवा से कांग्रेस के विधायक, बलरामपुर से बलरामपुर, प्रानपुर से भाजपा के विधायक, मनिहारी विधानसभा सीट आरक्षित है. यहां से कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह विधायक हैं. बरारी से जदयू के विधायक हैं.
कटिहार में अब तक के सांसद
लोकसभा चुनाव | सासंद | पार्टी |
---|---|---|
1957 | अवधेश कुमार सिंह | कांग्रेस |
1962 | प्रिया गुप्ता | पीएसपी |
1967 | सीताराम केसरी | कांग्रेस |
1971 | ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव | बीजेएस |
1977 | युवराज | बीएलडी |
1980 | तारिक अनवर | कांग्रेस |
1984 | तारिक अनवर | कांग्रेस |
1989 | युवराज | जनता दल |
1991 | मो यूनुस सलीम | जनता दल |